#हरदोई:- में एसडीएम पर हमले को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना#
#हरदोई:- में एसडीएम पर हमले को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना#
#लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के परियल गांव में एसडीएम सुशील मिश्रा पर हुए हमले की घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में हर तरफ टकराहट का माहौल है#
#उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की "भ्रष्ट, पक्षपाती और नफरती राजनीति" ने समाज को हिंसक बना दिया है, जिसके चलते अब प्रशासनिक अधिकारी भी निशाने पर आ रहे हैं। सपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है और शासन-प्रशासन के प्रति सम्मान का माहौल कमजोर हुआ है। उन्होंने इस घटना को सरकार की नीतियों का परिणाम बताते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला#
#गौरतलब है कि हरदोई के परियल गांव में निरीक्षण के दौरान एसडीएम शाहाबाद सुशील कुमार मिश्रा पर पथराव हुआ था, जिसमें वह घायल हो गए थे। घटना के बाद प्रशासन ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच अखिलेश यादव के बयान के बाद घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है#

No comments