#नोएडा:- औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर डीएम सख्त, UPPCL अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश#
#नोएडा:- औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर डीएम सख्त, UPPCL अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश#
#नोएडा: में औद्योगिक क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की। बैठक में छपरौला-दादरी औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।समीक्षा के दौरान जलभराव, बिजली आपूर्ति, सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर अधिकारियों से जवाब तलब किया गया#
#औद्योगिक क्षेत्र के कारोबारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर ड्रेनेज कार्य में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए#
#उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी से कारोबार प्रभावित नहीं होना चाहिए। बैठक में बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश भी जारी किए#

No comments