Breaking News

#हरदोई:- सड़क तक फैली बबूल की झाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा#


#हरदोई:- सड़क तक फैली बबूल की झाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा#

#हरदोई: जिला मुख्यालय से सांडी जाने वाले मार्ग पर आदमपुर के निकट सड़क किनारे उगी बबूल की झाड़ियां अब सड़क तक फैल गई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन है, लेकिन ठेकेदार द्वारा रखरखाव की अनदेखी किए जाने का आरोप है#

#विशेष रूप से सड़क के मोड़ पर फैली झाड़ियां सामने से आने वाले वाहनों की दृश्यता बाधित कर रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने झाड़ियों की तत्काल कटाई कर मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके#

No comments