Breaking News

#नोएडा:- विधायक पंकज सिंह ने किसानों और फ्लैट बायर्स की बात कर लूट ली महफ़िल#


#नोएडा:- विधायक पंकज सिंह ने किसानों और फ्लैट बायर्स की बात कर लूट ली महफ़िल#

#नोएडा: आमतौर पर राजा बाबू या राजपुत्र माने जाने वाले नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कल नोएडा प्राधिकरण के नवनिर्मित मुख्यालय के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों और फ्लैट बायर्स की समस्या को जिस शिद्दत के साथ उठाया, उससे पूरा कार्यक्रम ही एक नयी दिशा की ओर बढ़ गया। इसका असर यह हुआ कि सांसद डॉ महेश शर्मा को भी अपने संबोधन में उनकी बात को ही दोहराना पड़ा#

#लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के समक्ष सबसे पहले नोएडा विधायक पंकज सिंह को अपने विचार रखने का अवसर मिला। यह बताने की आवश्यकता नहीं है कि पंकज सिंह देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र हैं। उन्हें उस प्रकार का नेता नहीं माना जाता जो आम जनता के बीच घुला मिला रहता हो और आम जनता के लिए सहज उपलब्ध हो। हालांकि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनहित के कार्य कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को जिस प्रकार तलब किया हुआ है वह काबिले गौर है। परंतु कल उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के नये प्रशासनिक भवन से किसानों और फ्लैट बायर्स की समस्याओं का प्राथमिकता पर निदान करने की अपेक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि फ्लैट बायर्स और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग हाई पावर कमेटी बनी हुई हैं। कुछ निर्णय शासन स्तर पर लिए जाने हैं जबकि ज्यादा हिस्सा प्राधिकरण अधिकारियों द्वारा ही सुलझाया जाना है। बाद में अपने संबोधन में सांसद डॉ महेश शर्मा ने भी यही बात दोहराई। हालांकि मुख्यमंत्री ने सरकार के प्रयासों से अपना फ्लैट पा चुके बायर्स की गिनती तो बताई परंतु शेष फ्लैट बायर्स और किसानों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी#

#उल्लेखनीय है कि गौतमबुद्धनगर जिला दो विपरीत समस्याओं से जूझ रहा है। एक ओर वो किसान हैं जिनकी भूमि अधिग्रहण के फलस्वरूप उन्हें आबादी आवासीय भूखंड नहीं मिले हैं और दूसरी ओर वो होम बायर्स हैं जिन्हें भुगतान के बावजूद बिल्डरों की डकैती के चलते फ्लैट नहीं मिले हैं। दोनों की समस्याओं के जनक और समाहर्ता यहां कार्यरत तीनों औद्योगिक विकास प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा हैं#

No comments