#हरदोई:- वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत कराये जाने वाले वृक्षारोपण की तैयारी के सम्बन्ध में प्रभागीय निदेशक ने की स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ की बैठक#
#हरदोई:- वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत कराये जाने वाले वृक्षारोपण की तैयारी के सम्बन्ध में प्रभागीय निदेशक ने की स्वंय सेवी संस्थाओं के साथ की बैठक#
#हरदोई: वर्षाकाल 2026 में वृक्षारोपण जन अभियान के अन्तर्गत कराये जाने वाले वृक्षारोपण की तैयारी के सम्बन्ध में प्रभागीय निदेशक, सा०वा० वन एंव वन्य जीव प्रभाग, जे०बी० शेंडे, की अध्यक्षता में स्वंय सेवी संस्थाओं के अध्यक्ष/मंत्री व अन्य सदस्यों के साथ प्रभागीय कार्यालय में बैठक आहूत गयी। बैठक में जिला अध्यक्ष सरोज सिंगल, महिला विंग की जिला महामंत्री ज्योति बघेल, शिवम द्विवेदी, अध्यक्ष, प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति, हरदोई, बिजय बहादुर सिंह, विभाग संयोजक हरदोई, सेवा भारती हरदोई, सुधीर अवस्थी, एम०बी०जी०वी०एस०एस० संस्थान हरदोई, कौशल सिंह, नाग फाउण्डेशन, हरदोई, भवानी प्रसाद शर्मा, युवा मण्डल बिजगवां, हरियावां, मनोज राठौर, नारायन शिक्षा एंव समाज कल्याण समिति, साण्डी, हरदोई, आचार्य डा० शैलेन्द्र राठौर, सरस सेवा, नेचुरोपैथ, हरदोई, कैलाश चन्द्र गंगा योद्धा नमामि गंगे आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में 01 जुलाई 2026 से 07 जुलाई 2026 तक वन महोत्सव कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री जी, द्वारा पौधरोपण, जनपद के अन्तर्गत अन्य कार्यदायी विभागों द्वारा कराये जा रहे वृक्षारोपण में सहयोग, छात्र/छात्राओं के द्वारा वृक्षारोपण, विशिष्ट वनो की स्थापना के सम्बन्ध में बिचार विमर्श, रोपित पौधों की सुरक्षा एंव सिंचाई व्यवस्था आदि पर चर्चा की गयी। बैठक में श्रीमती सरोज सिंगल द्वारा मेडिकल कालेज हरदोई परिसर में वृक्षारोपण कराने, सुधीर अवस्थी एंव अजय कुमार अवस्थी द्वारा नगर क्षेत्र में फलदार पौधों को रोपित कराने एंव उनकी सुरक्षा हेतु जनपद के बड़े-बड़े उद्योगपति, व्यापारियों, समाज सेवी तथा अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद हरदोई से (अवस्थी जर्दा कम्पन्नी, व्यापार कर अधिकारी, उद्योग व्यापार मण्डल, नेहरु युवा केन्द्र, कृषि मंडी सचिव आदि से) ट्रीगार्ड लगवाने हेतु उद्योगपति, व्यापारियों तथा समाज सेवी, अध्यक्ष नगर पालिका से वार्ता कर ट्रीगार्ड उपलब्ध कराने की बात कही गयी। प्रभागीय निदेशक, द्वारा अवगत कराया गया कि वृक्षारोपण अभियान 2026 के अन्तर्गत सूचनाओं के आदान-प्रदान करने हेतु प्रभाग स्तर पर एक कन्ट्रोल रुम की स्थापना की गयी है। कन्ट्रोल रुम के नोडल उप प्रभागीय वनाधिकारी हरदोई है जिनका मोबाइल नम्बर-7839434897 है। बैठक में उपस्थित अध्यक्ष, मंत्री व अन्य सदस्यों से रेंज स्तर पर क्षेत्रीय वन अधिकारियों से सम्पर्क बनाये रखने एंव पौधरोपण स्थल की जानकारी प्राप्त कर वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान करने हेतु कहा गया#

No comments