#हरदोई:- बेनीगंज- गोलीकांड से दहला बेनीगंज क्षेत्र, किसान को मारी गोली, हालत गंभीर, गांव में दहशत का माहौल#
#हरदोई:- बेनीगंज- गोलीकांड से दहला बेनीगंज क्षेत्र, किसान को मारी गोली, हालत गंभीर, गांव में दहशत का माहौल#
#हरदोई: बेनीगंज- कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब धरौली गांव के पास बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को घात लगाकर गोली मार दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है#
#बताया जा रहा है कि धरौली गांव निवासी 55 वर्षीय बलविंदर सिंह पुत्र लखबीर सिंह अपने घर से बाइक द्वारा अटवा गांव स्थित चक्की पर आटा लेने जा रहे थे। जैसे ही वह हरपाल सिंह के झाले से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपी रामशंकर विश्वकर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी धरौली ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी। गोली बलविंदर सिंह के दाहिने सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े#
#गोली चलने की आवाज सुनते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। घायल अवस्था में पड़े बलविंदर सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। परिजनों के अनुसार उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है#
#घायल के पुत्र हरपाल सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी पक्ष से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि कई वर्ष पूर्व उनके पिता ने राजेश विश्वकर्मा उर्फ फौजी के हिस्से की जमीन रुपए देकर बैनामा कराई थी। उस समय आरोपी रामशंकर विश्वकर्मा हत्या के मामले में जेल में बंद था। जेल से वापस आने के बाद से वह लगातार जमीन को लेकर विरोध कर रहा था और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था#
#परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पहले भी खेत की जुताई के दौरान रामशंकर विश्वकर्मा ने बलविंदर सिंह पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। उस घटना की शिकायत भी कोतवाली बेनीगंज में की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई हुई होती तो आज यह घटना नहीं होती#
#घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है#
#घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी#

No comments