Breaking News

#हरदोई:- गोलीकांड से दहला बेनीगंज क्षेत्र, मौके पर पहुंची पुलिस#


#हरदोई:- गोलीकांड से दहला बेनीगंज क्षेत्र, मौके पर पहुंची पुलिस#

#हरदोई: जनपद के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हरपाल सिंह के झाले पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस घटना में 55 वर्षीय बलविंदर सिंह पुत्र लखबीर सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां लेकर रवाना हुए#

#घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फोन वार्ता के दौरान हरपाल सिंह ने बताया कि उनके झाले के साथ अचानक पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे उनके पिता बलविंदर सिंह जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है#

No comments