Breaking News

#हरदोई:- पल्स पोलियो अभियान का आगाज, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने बच्चों को पिलाई दवा#


#हरदोई:- पल्स पोलियो अभियान का आगाज, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने बच्चों को पिलाई दवा#

#हरदोई: (28 जून 2026) जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का औपचारिक शुभारंभ हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र 'मधुर' ने जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा की दो बूंद पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद सचान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह और जेएसआई (JSI) एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी ने नागरिकों से अपने बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने की अपील की#

#मौके पर उपस्थित डॉ. आर.के. सिंह ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि आज पहले दिन पूरे जनपद में कुल 1792 पोलिया बूथ सक्रिय किए गए हैं। इन बूथों पर सुबह से ही बच्चों को दवा पिलाई जा रही है।डॉ. सिंह ने आगे बताया कि जो बच्चे आज किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए सोमवार से विशेष घर-घर राउंड शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कल से घर-घर जाकर दस्तक देंगी और छूटे हुए नौनिहालों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर प्रतिरक्षित करेंगी#

#अध्यक्ष सुख सागर मिश्र और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जनपद के समस्त अभिभावकों से पुरजोर अपील की है कि वे जिम्मेदारी निभाएं। 5 वर्ष तक के अपने सभी नौनिहालों को पोलियो की दवा जरूर पिलवाएं ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके#

No comments