#हरदोई:- बघौली- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अशोक कुमार वर्मा ‘गोपार’ ने तेज किया जनसंपर्क अभियान#
#हरदोई:- बघौली- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अशोक कुमार वर्मा ‘गोपार’ ने तेज किया जनसंपर्क अभियान#
#हरदोई: बघौली- थाना क्षेत्र के गोपार गांव निवासी एवं समाजवादी पार्टी के नेता अशोक कुमार वर्मा ‘गोपार’ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव और गली-गली जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। (द टेलीकास्ट) से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांवों की सड़कें जर्जर हैं, विकास कार्य प्रभावित हैं और आम जनता महंगाई से परेशान है#
#उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देकर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करेगी#
#उन्होंने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव तथा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब जागरूक हो चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा#
#अशोक कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है तथा आम आदमी बढ़ती कीमतों से बेहाल है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और जनता के समर्थन से विजय प्राप्त करेगी#

No comments