Breaking News

#लखनऊ:- 1,682 मेधावियों का सम्मान, CM योगी बोले- परिश्रम का फल अवश्य मिलता है#


#लखनऊ:- 1,682 मेधावियों का सम्मान, CM योगी बोले- परिश्रम का फल अवश्य मिलता है#

#लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय एवं राज्य बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1,682 छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया#

#इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से सफलता अवश्य प्राप्त होती है#

#मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने, नई ऊंचाइयों को छूने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 'नए उत्तर प्रदेश' की पहचान अब प्रतिभा को सम्मान और परिश्रम को प्रतिष्ठा देने वाली व्यवस्था के रूप में स्थापित हो रही है#

No comments