#हरदोई:- बारिश के बाद CHC टड़ियावां बना तालाब, जलभराव से मरीज बेहाल#
#हरदोई:- बारिश के बाद CHC टड़ियावां बना तालाब, जलभराव से मरीज बेहाल#
#हरदोई: जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। बीती रात हुई बारिश के बाद अस्पताल परिसर में पानी भर गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण पानी पूरे दिन जमा रहा, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा#
#अस्पताल परिसर में जलभराव के चलते लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। मरीजों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर से जलभराव की समस्या दूर कराने और बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है#

No comments