#हरदोई:- NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र का बड़ा कदम, 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक#
#हरदोई:- NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र का बड़ा कदम, 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक#
#दिल्ली: केंद्र सरकार ने NEET-UG 2026 री-एग्जाम की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि कुछ समूहों द्वारा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अभ्यर्थियों को गुमराह करने और कथित पेपर लीक से जुड़े फर्जी दावे फैलाने के लिए किया जा रहा था#
#राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी National Testing Agency ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। NTA के अनुसार, 21 जून को होने वाले NEET री-एग्जाम से पहले यह कदम परीक्षा की गोपनीयता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए उठाया गया है#
#सरकार ने हाल के दिनों में फर्जी पेपर लीक, धोखाधड़ी और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक संदेशों को लेकर सख्ती बढ़ाई है। इसी क्रम में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है और अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करने की अपील की गई है। गौरतलब है कि NEET-UG 2026 का री-एग्जाम 21 जून को आयोजित होना है, जिसके मद्देनजर केंद्र सरकार और NTA लगातार सुरक्षा उपायों को मजबूत कर रहे हैं#

No comments