Breaking News

#मुरादाबाद:- में दर्दनाक सड़क हादसा, NIA के DSP ईशान मेहरा की मौत#


#मुरादाबाद:- में दर्दनाक सड़क हादसा, NIA के DSP ईशान मेहरा की मौत#

#मुरादाबाद: में हुए एक भीषण सड़क हादसे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डीएसपी ईशान मेहरा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी#

#प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएसपी ईशान मेहरा अपनी एक महिला मित्र के साथ स्पोर्ट्स बाइक से उत्तराखंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईशान मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी महिला मित्र के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है#

#घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है#

#पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, एनआईए अधिकारी की असामयिक मौत की खबर से विभाग और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है#

No comments