Breaking News

#आगरा: में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों पर छापा, 10.50 क्विंटल घी सीज#


#आगरा: में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई, दो डेयरियों पर छापा, 10.50 क्विंटल घी सीज#

#आगरा: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने आगरा के थाना कागरौल क्षेत्र के नगला हीरा सिंह गांव में दो डेयरियों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दूध एवं दुग्ध उत्पाद गंदगी के बीच तैयार किए जाते मिले, जिस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाया#

#कार्रवाई के दौरान मिलावट की आशंका के चलते करीब 10.50 क्विंटल घी सीज कर दिया गया। वहीं, दूध एवं दुग्ध उत्पादों के तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं#

#एफएसडीए टीम को डेयरियों में साफ-सफाई की गंभीर खामियां भी मिलीं, जिसके चलते संचालकों को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी#

No comments