Breaking News

#लखनऊ:- पश्चिमी यूपी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी#


#लखनऊ:- पश्चिमी यूपी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी#

#लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 और 18 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई जिलों का भ्रमण कर विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे, साथ ही जनसभाओं को संबोधित करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे#

#दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शामली, बिजनौर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा और संभल जाएंगे। प्रशासनिक तैयारियों, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लेंगे#

#मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं#

No comments