Breaking News

#औरैया:- मानवता की मिसाल बनी यूपी पुलिस: दो जिंदगियां बचाकर जीता लोगों का दिल, डायल 112 के जाबांज पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित#


#औरैया:- मानवता की मिसाल बनी यूपी पुलिस: दो जिंदगियां बचाकर जीता लोगों का दिल, डायल 112 के जाबांज पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित#

#औरैया: उत्तर प्रदेश- के औरैया से पुलिस का मानवीय और सराहनीय चेहरा सामने आया है। डायल 112 (PRV) के जवानों ने अपनी तत्परता और सूझबूझ से दो अलग-अलग घटनाओं में लोगों की जान बचाकर मिसाल पेश की#

#पहली घटना में PRV टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फांसी के फंदे पर झूल रही एक महिला को सुरक्षित बचा लिया और उसे नया जीवन दिया। वहीं दूसरी घटना में अस्पताल ले जाए जा रहे एक मरीज की गाड़ी का पेट्रोल बीच रास्ते में खत्म हो गया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने स्वयं पेट्रोल की व्यवस्था कर मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसे समय पर इलाज मिल सका#

#इन उत्कृष्ट और मानवीय कार्यों के लिए औरैया के पुलिस अधीक्षक ने एसपी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में डायल 112 के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जवानों के समर्पण, तत्परता और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करते हैं#

No comments