Breaking News

#हरदोई:- बघौली- में चोरों का तांडव! पहले बकरी, अब बंद मकान बना निशाना, इनवर्टर और टावर लाइट पर किया हाथ साफ#



#हरदोई:- बघौली- में चोरों का तांडव! पहले बकरी, अब बंद मकान बना निशाना, इनवर्टर और टावर लाइट पर किया हाथ साफ#

#हरदोई: थाना बघौली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में बकरी चोरी की घटना से ग्रामीण अभी उबर भी नहीं पाए थे कि अब चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर इनवर्टर और टावर लाइट चोरी कर ली। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
ताजा मामला थाना बघौली क्षेत्र के गोंडा धार निवासी योगेश कुमार पुत्र भैयालाल का है। पीड़ित के अनुसार उनका मकान ग्राम गुलरी बोझ के सामने स्थित है, जिसमें ताला लगा हुआ था। 27/28 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोर मकान अंदर घुस गए और वहां रखा इनवर्टर तथा टावर लाइट चोरी कर ले गए#

#पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी उनके यहां से आधी ट्रॉली मौरंग और मिस्त्री का सामान चोरी हो चुका है, जिसकी सूचना थाना बघौली में दी गई थी। आरोप है कि उस मामले में कोई प्रभावी जांच या कार्रवाई नहीं की गई, जिससे चोरों के हौसले और बुलंद हो गए और अब उन्होंने दोबारा वारदात को अंजाम दे दिया।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहले की घटनाओं का समय रहते खुलासा कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई होती, तो शायद इस तरह की नई वारदात न होती। पीड़ित ने थाना बघौली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस घटना का खुलासा कर चोरों तक पहुंच पाती है या नहीं#

No comments