#हरदोई:- मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत स्कूली वाहनों पर सख्ती, 12 का चालान, 6 वाहन सीज#
#हरदोई:- मिशन सेफ फ्यूचर' के तहत स्कूली वाहनों पर सख्ती, 12 का चालान, 6 वाहन सीज#
#हरदोई: में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई शुरू कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) ने बताया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रशासन एवं प्रवर्तन शाखा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं#
#अभियान के दौरान 1 जुलाई से 6 जुलाई तक हुई चेकिंग में 12 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 स्कूली वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध (सीज) किया गया#
#एआरटीओ ने सभी स्कूली वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिन वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा या प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी है, वे तत्काल उनका नवीनीकरण करा लें। अन्यथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी#
#साथ ही सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और संचालकों से भी कहा गया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे किसी भी वाहन का संचालन न होने दें जिसकी फिटनेस, परमिट, बीमा या प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी हो। संबंधित वाहन स्वामियों को आवश्यक दस्तावेजों का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए जाएं#
#एआरटीओ ने बताया कि 8 जुलाई से 15 जुलाई तक पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इस दौरान स्कूलों के साथ-साथ निजी वाहनों की भी कड़ी जांच होगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान व वाहन निरुद्ध (सीज) करने की कार्रवाई की जाएगी#

No comments