Breaking News

#सीतापुर:- नैमिषारण्य- चौरासी कोसी परिक्रमा के पावन पड़ाव मंदिर पर कब्जे का आरोप, महंत परंपरा और आस्था के सम्मान की उठी मांग#


#सीतापुर:- नैमिषारण्य- चौरासी कोसी परिक्रमा के पावन पड़ाव मंदिर पर कब्जे का आरोप, महंत परंपरा और आस्था के सम्मान की उठी मांग#

#हरदोई: आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा के प्रतीक माने जाने वाले नैमिषारण्य चौरासी कोसी परिक्रमा मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध निमोष बाबा मंदिर सूर्यकुंड को लेकर एक गंभीर विवाद सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के हांस बरौली बाजार स्थित घनश्याम नगर ब्रह्मदेव आश्रम निवासी महंत सुरेश दास की चेला द्वारा कोतवाली बेनीगंज में लिखित शिकायत देकर मंदिर पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। इस प्रकरण ने क्षेत्र के संत समाज और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है#

#शिकायत के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव स्थित प्राचीन निमोष बाबा मंदिर सूर्यकुंड, जो नैमिषारण्य चौरासी कोसी परिक्रमा मेला के चौथे पड़ाव के अंतर्गत आता है, वर्षों से संत परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। बताया गया कि मंदिर के संरक्षक रहे महंत रामस्वरूप दास उर्फ निमिया बाबा के शिष्य एवं अखिल भारतीय महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 मदन मोहन दास जी महाराज, निवास प्रमोद वन अयोध्या, लंबे समय तक मंदिर का संचालन और देखरेख करते रहे#

#शिकायतकर्ता के मुताबिक, महंत मदन मोहन दास जी महाराज ने अपनी स्वेच्छा से मंदिर की नियमित पूजा-अर्चना, देखरेख और धार्मिक व्यवस्था की जिम्मेदारी अब उन्हें सौंप दी है। लेकिन आरोप है कि गिरधरपुर गांव निवासी दिनेश पुत्र आसाराम स्वयं को पुजारी बताकर जबरन मंदिर परिसर पर अवैध कब्जा जमाए हुए हैं और मंदिर की परंपरागत व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं#

#शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब उनसे मंदिर खाली करने और संत परंपरा के अनुसार व्यवस्था सौंपने की बात कही गई, तब विपक्षी दिनेश दास गाली-गलौज, अभद्रता और धमकी पर उतारू हो गए। इतना ही नहीं, अपनी दबंगई दिखाते हुए लड़ाई-झगड़े और जान से मारने की धमकी तक दी गई। महंत मोहिनी दास ने भी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वह निमोष आश्रम मंदिर में रहकर भगवान की स्थापित मूर्तियों की विधिवत पूजा-अर्चना और सेवा करना चाहती हैं, किंतु विपक्षी द्वारा उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार भय और दबाव का माहौल बनाया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है#

#धार्मिक आस्था से जुड़े इस प्रकरण ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भी भावुक कर दिया है। लोगों का कहना है कि जहां एक ओर संत-महात्मा सनातन धर्म की परंपराओं को जीवित रखने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्थलों पर कब्जे और विवाद जैसी घटनाएं समाज की आस्था को आहत करती हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर मंदिर की गरिमा और संत परंपरा की रक्षा सुनिश्चित की जाए#

#फिलहाल कोतवाली बेनीगंज पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है#

No comments