Breaking News

#दिल्ली:- जंतर-मंतर प्रदर्शन: 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती#


#दिल्ली:- जंतर-मंतर प्रदर्शन: 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती#

#दिल्ली: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अब तक हुई झड़पों में 130 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि करीब 65 छात्रों को भी चोटें आई हैं। घटना के संबंध में अब तक 15 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं#

#सूत्रों के अनुसार, जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्र में औसतन 10,000 लोगों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 3,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है#

#दिल्ली पुलिस ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है। पुलिस के मुताबिक, इन कैमरों की मदद से प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे कथित "असामाजिक तत्वों" की पहचान की जा रही है#

#अब तक 2,000 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिनका पुलिस के अनुसार आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जो प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके में कड़ी घेराबंदी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है#

No comments