Breaking News

#लखनऊ:- सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को उनके गृह जनपद में तैनाती देने की तैयारी#


#लखनऊ:- सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को उनके गृह जनपद में तैनाती देने की तैयारी#

#लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्पेशलिस्ट चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नई नीति पर काम शुरू हो गया है#

#प्रस्तावित योजना के तहत विशेषज्ञ और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को उनके गृह जनपद में तैनाती देने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा दांपत्य नीति का लाभ देने के साथ-साथ 40 प्रतिशत तक प्रोत्साहन राशि देने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक डॉक्टर सरकारी सेवाओं से जुड़ें#

#अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने इस संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य से विस्तृत प्रस्ताव मांगा है। सरकार का उद्देश्य डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मजबूत हो सकें#

#इसके साथ ही लेवल-1 चिकित्सकों के 10 हजार से अधिक नए पद सृजित करने की भी तैयारी चल रही है। सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा मरीजों को विशेषज्ञ उपचार आसानी से उपलब्ध हो सकेगा#

No comments