#लखनऊ:- कानपुर- एक्सप्रेसवे पर 14 जुलाई से वसूला जाएगा टोल#
#लखनऊ:- कानपुर- एक्सप्रेसवे पर 14 जुलाई से वसूला जाएगा टोल#
#लखनऊ: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 14 जुलाई से सफर करने वालों से टोल वसूला जाएगा। इसकी तैयारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा की जा रही है। यह सफर उन वाहन चालकों के लिए महंगा होगा, जिनके वाहनों पर वार्षिक फास्टैग नहीं लगा होगा#
#उन कार चालकों को 275 रुपये देना होगा और चौबीस घंटे में वापसी करते हैं तो 415 रुपये देना होगा। अगर वार्षिक फास्टैग लगा होगा तो मात्र 15 रुपये में ही निकल सकेंगे। एक्सप्रेसवे पर सफर करके कम समय में कानपुर पहुंचा जा सकेगा। 13 जुलाई को लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण है और 14 जुलाई से टोल वसूलने की तैयारी प्राधिकरण कर रहा है#
#कुल मिलाकर शुरू में एनएचएआइ स्वयं टाेल संचालित करेगा। एनएचएआई ने लखनऊ से कानपुर के बीच 63 किमी. का एक्सप्रेसवे 4700 करोड़ की लागत से बनाया है। प्राधिकरण का दावा है कि छह लेन के एक्सप्रेसवे का सफर सुविधाजनक के साथ-साथ आरामदायक भी होगा, जरूरत के हिसाब से इसे आठ लेन का बनाया जा सकता है#

No comments