Breaking News

#हरदोई:- सीडीओ नेहा व्याडवाल कल करेंगी आदमपुर का दौरा, ग्रामीण चौपाल के साथ विकास कार्यों का होगा निरीक्षण#


#हरदोई:- सीडीओ नेहा व्याडवाल कल करेंगी आदमपुर का दौरा, ग्रामीण चौपाल के साथ विकास कार्यों का होगा निरीक्षण#

#हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा व्याडवाल (आईएएस) के निर्देशानुसार शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को विकास खंड सांडी के ग्राम आदमपुर में विभिन्न विभागों के कार्यों का निरीक्षण एवं ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 बजे ग्राम आदमपुर में ग्रामीण चौपाल आयोजित होगी, जिसमें राजस्व, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, जल निगम, शिक्षा, पुलिस, पशुपालन, समाज कल्याण, महिला कल्याण तथा बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी#

#इसके बाद सुबह 11:45 बजे प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे जल जीवन मिशन परियोजना एवं आरआरसी (RRC) सेंटर का निरीक्षण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। वहीं 12:15 बजे अमृत सरोवर, 12:30 बजे गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण होगा। कार्यक्रम के अंत में दोपहर 1:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडी का निरीक्षण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने निर्धारित निरीक्षण स्थलों पर समय से उपस्थित होकर निरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाएं#

No comments