#रामपुर:- जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक#
#रामपुर:- जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक#
#रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी कानूनी राहत मिली है। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त ने जिला प्रशासन द्वारा यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है#
#आयुक्त के आदेश के बाद अगली सुनवाई तक यूनिवर्सिटी परिसर में किसी भी प्रकार की ध्वस्तीकरण कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही संबंधित पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं#
#यह फैसला जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के लिए राहत भरा माना जा रहा है। अब मामले की अगली सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल प्रशासन यूनिवर्सिटी परिसर में कोई ध्वस्तीकरण अभियान नहीं चला सकेगा#

No comments