#हरदोई:- टड़ियावां- पुलिस का वारंटी अभियान तेज: 3 वांछित गिरफ्तार, भेजे गए जेल#
#हरदोई:- टड़ियावां- पुलिस का वारंटी अभियान तेज: 3 वांछित गिरफ्तार, भेजे गए जेल#
#हरदोई:- टड़ियावां- जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत टड़ियावां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना टड़ियावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वांछित/वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया#
#यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) मार्तण्ड प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24 जुलाई को अंजाम दी गई। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया#
#कमलू पुत्र जयकरन, निवासी बीरा मजरा अटवा कटैया, थाना टड़ियावां मु0अ0सं0 238/2013, धारा 323, 324, 504 IPC में वांछित वहीद पुत्र रहमान, निवासी गढ़ी, थाना टड़ियावां मु0अ0सं0 7204/2019 में वांछित मंगतराम पुत्र हेमनाथ, निवासी जनकापुर मजरा सिहौना, थाना टड़ियावां मु0अ0सं0 1483/2019, धारा 452, 323, 506 IPC में वांछित पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही#

No comments