#हरदोई:- बेनीगंज- बरगदिया में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 40 मरीजों का हुआ परीक्षण#
#हरदोई:- बेनीगंज- बरगदिया में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 40 मरीजों का हुआ परीक्षण#
#हरदोई: बेनीगंज- क्षेत्र के बरगदिया स्थित शिवाय ट्रेडर्स परिसर में रविवार को स्थानीय निवासी वीरेंद्र वाजपेई की अध्यक्षता में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीतापुर आई अस्पताल की अनुभवी चिकित्सक टीम ने पहुंचकर क्षेत्र के लोगों के आंखों की जांच की तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराईं#
#शिविर के दौरान करीब 40 नेत्र रोगियों का पंजीकरण कर उनकी आंखों की विस्तृत जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की नियमित देखभाल, समय पर उपचार और सावधानियों के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक दवाएं वितरित कीं#
#चिकित्सकों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश और मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए जिन मरीजों को मोतियाबिंद अथवा अन्य नेत्र ऑपरेशन की आवश्यकता है, उनका पंजीकरण कर लिया गया है। मौसम अनुकूल होने के बाद सभी पंजीकृत मरीजों का ऑपरेशन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक कराया जाएगा#
#शिविर में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं। आयोजन के सफल संचालन में सुरेंद्र बाजपेई, अनुपम बाजपेई, अमित शुक्ला, सत्य प्रकाश शुक्ला, वरुणा बाजपेई, मृदुल कृष्ण बाजपेई, अनुज शुक्ला कल्लू आदि का भी सहयोग रहा तथा मरीजों ने सीतापुर आई अस्पताल की चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया#

No comments