#कन्नौज: हरदोई- महादेवी घाट पर कई दिनों से सड़ रही मृत गाय, दुर्गंध से परेशान अंतिम संस्कार में आने वाले लोग#
#कन्नौज: हरदोई- महादेवी घाट पर कई दिनों से सड़ रही मृत गाय, दुर्गंध से परेशान अंतिम संस्कार में आने वाले लोग#
#कन्नौज: हरदोई- रोड स्थित गंगा नदी के महादेवी घाट पर कई दिनों से एक मृत गाय का शव खुले में पड़ा होने से क्षेत्र में भीषण दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग अब तक शव को हटाने की सुध नहीं ले रहा, जिससे अंतिम संस्कार के लिए घाट आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है#
#बताया जा रहा है कि गाय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। समय पर उपचार न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृत गाय का शव दाह संस्कार वाली सड़क के किनारे एक गड्ढे में पड़ा है और कई दिन बीत जाने के बावजूद उसका निस्तारण नहीं कराया गया है#
#स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल मृत गाय का उठान कराकर उचित निस्तारण कराने तथा क्षेत्र में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन की मांग की है, ताकि दुर्गंध और संभावित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके#

No comments