Breaking News

#कानपुर:- प्रेमी संग ताऊ के घर लूट की साजिश रचने वाली युवती गिरफ्तार, 4 आरोपी पकड़े गए#


#कानपुर:- प्रेमी संग ताऊ के घर लूट की साजिश रचने वाली युवती गिरफ्तार, 4 आरोपी पकड़े गए#

#कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने अपने ही ताऊ के घर लूट की साजिश रचकर प्रेमी और उसके नाबालिग भाई को वारदात के लिए भेजा था#

#जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बुर्का पहनकर घर में घुसे थे। वारदात के दौरान आरोपियों ने घर में मौजूद बुजुर्ग महिला और उनकी बहू के साथ मारपीट भी की। हालांकि, शोर सुनकर जुटे राहगीरों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया था#

#पुलिस के अनुसार, प्रेमी-प्रेमिका चाय का ठेला चलाते थे, लेकिन कारोबार में घाटा होने और आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने ताऊ के घर लूट की योजना बनाई। मामले में प्रेमी प्रांजल, उसके नाबालिग भाई, साजिशकर्ता युवती श्यामिका समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है#

No comments