Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- गंगा एक्सप्रेसवे के पास भैंस चोरी, ग्रामीणों में दहशत#


#हरदोई:- सवायजपुर- गंगा एक्सप्रेसवे के पास भैंस चोरी, ग्रामीणों में दहशत#

#हरदोई: सवायजपुर- थाना क्षेत्र के गांव औहदपुर में पशु चोरी की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी गिरीश चंद्र पुत्र श्रीकृष्ण की भैंस देर रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।बताया जा रहा है कि घटना गंगा एक्सप्रेसवे के 295.100 किलोमीटर प्वाइंट के पास की है। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने भैंस की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका#

#घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द पशु चोरों का पता लगाकर भैंस बरामद करने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है#

No comments