Breaking News

#हरदोई:- गाँधी भवन में 5 जुलाई को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन#


#हरदोई:- गाँधी भवन में 5 जुलाई को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आगमन#

#हरदोई: आगामी 5 जुलाई को परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के हरदोई प्रवास को लेकर जिले में धार्मिक उत्साह चरम पर है। वहीं इस आयोजन ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज कर दी है। खासकर कांग्रेस इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज 5 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे हरदोई के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां वे श्रद्धालुओं को अपने दिव्य दर्शन, आशीर्वचन एवं मंगल आशीर्वाद प्रदान करेंगे#

#इस धार्मिक आयोजन की जानकारी एवं आमंत्रण कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने साझा किया है। उन्होंने जिले के सभी श्रद्धालुओं, प्रबुद्ध नागरिकों एवं आम जनमानस से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बड़े धार्मिक आयोजन के जरिए कांग्रेस जिले में अपनी सक्रियता और जनसंपर्क का संदेश देने का प्रयास कर रही है। ऐसे में गांधी मैदान में होने वाले इस समागम पर धर्मप्रेमियों के साथ-साथ राजनीतिक हलकों की भी पैनी नजर बनी हुई है#

No comments