Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- चार दिन बाद भी खामोश पुलिस, मासूम तड़पती रही, पुलिस देखती रही तमाशा#


#हरदोई:- टड़ियावां- चार दिन बाद भी खामोश पुलिस, मासूम तड़पती रही, पुलिस देखती रही तमाशा#

हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के बर्रासराय गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बर्रा चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर संचालक पर कथित उपचार से कई जगह से पैर तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई है। थाना क्षेत्र के बर्रा सराय निवासी श्याम प्रकाश ने बताया कि उसकी पुत्री का पैर फैक्चर था उसने जिसका इलाज लखनऊ से चल रहा था और करीब 90% उसकी पुत्री ठीक हो गई थी। जिसका बाद बर्रा चौराहे स्थित शांति मेडिकल पर वह सलाह के लिए गया था। जहाँ बेहतर इलाज कर जल्द ठीक करने को कहा था जिसके बाद  शांति मेडिकल स्टोर के तथाकथित चिकित्सक ने 14 वर्षीय किशोरी का पैर सीधा करने के नाम पर तोड़ दिया, जिससे उसके पैर में गंभीर संक्रमण फैल गया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि दुबघटिया गांव निवासी कथित डॉक्टर ने बेहतर इलाज का झांसा देकर बच्ची का गलत तरीके से उपचार किया। इलाज के बाद किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और अब वह संक्रमण की शिकार हो गई है।जिसके बाद उसने लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज शुरू किया है। मामले को लेकर पीड़ित पिता ने टड़ियावां थाने में शिकायत पत्र देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस को शिकायत पत्र मिलने के बाद भी करीब 4 दिन बीतने के। बाद भी पुलिस ने कार्यवाई तो दूर पीड़िता का मेडिकल तक नही कराया है। इससे पहले भी उपरोक्त मेडिकल स्टोर संचालक कथित चिकित्सक ने कई कारनामे आ चुके यह कथित चिकित्सक प्रशव से लेकर अन्य कई गंभीर बीमारियों के ऑपरेशन के मरीज भी भर्ती करते हैं जिसमें करीब 4 वर्ष पहले भी इनके यहां इलाज होने से एक प्रसूता की मौत हुई थी। जिसमें टड़ियावां का एक चर्चित अस्पताल भी सम्मिलित था और वही चर्चित अस्पताल के संचालक वर्तमान की घटना भी संलिप्त हैं और उनका कथित चिकित्सक मेडिकल संचालक पर संरक्षण भी बना हुआ है। अब सोचनीय विषय यह है कि जहां चिकित्सकों को लोग भगवान का दर्जा देते हैं उनका विश्वास इन तथाकथित चिकित्सकों के कारण उच्च श्रेणी के सही चिकित्सकों का नाम भी बदनाम हो रहा है#

#थाना प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मामले की जाँच की जा रही हैं, दोषी पाए जाने पर इस तरह के चिकित्सक को बख्शा नही जाएगा#

No comments