#हरदोई:- बालामऊ- निशी पटेल ने नीट में लहराया परचम, 561 अंक हासिल कर MBBS का सपना किया साकार#
#हरदोई:- बालामऊ- निशी पटेल ने नीट में लहराया परचम, 561 अंक हासिल कर MBBS का सपना किया साकार#
#हरदोई: बालामऊ- की होनहार बेटी ने जिले और परिवार का बढ़ाया मान, बधाइयों का लगा तांता#
#हरदोई: देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शुमार NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर हरदोई की होनहार बेटी निशी पटेल ने जिले का गौरव बढ़ाया है। बालामऊ निवासी निशी पटेल ने 561 अंक प्राप्त कर एमबीबीएस में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। निशी पटेल, संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात सीनियर लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार सिंह की भतीजी तथा पवन कुमार पटेल की सुपुत्री हैं। वर्तमान में वह लखनऊ में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थीं#
#यह उपलब्धि परिवार के लिए दूसरी बड़ी सफलता भी है। इससे पहले मनोज कुमार सिंह की पुत्री डॉ. शैल्जा सिंह का भी एमबीबीएस में चयन हुआ था और वह अब सफलतापूर्वक अपनी पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बन चुकी हैं। लगातार दो बेटियों की इस उपलब्धि ने पूरे परिवार के साथ-साथ हरदोई जिले का नाम भी रोशन किया है#
#निशी की सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। फोन कॉल, बधाई संदेश और शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। ग्रामीणों ने इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए निशी पटेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। द टेलीकास्ट न्यूज़ की ओर से निशी पटेल को इस शानदार सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं#

No comments