Breaking News

#हरदोई:- दिशा की बैठक में सांसद जय प्रकाश ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं#


#हरदोई:- दिशा की बैठक में सांसद जय प्रकाश ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं#

#विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ECC एजुकेटर अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बिजली, सड़क, जलापूर्ति और खाद्य सुरक्षा पर विशेष जोर#

#हरदोई: स्वामी विवेकानंद सभागार में सांसद जय प्रकाश रावत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने और जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। इस दौरान ECC एजुकेटर पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए#

#बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को नियमित सैंपलिंग अभियान चलाकर मिलावटी एवं मानकविहीन खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं जल निगम को पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र रिस्टोरेशन कराने तथा जलापूर्ति और लीकेज संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए कहा गया#

#बैठक में सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, किसानों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने, ओवररेटिंग रोकने, सिंचाई बंधु की नियमित बैठकें आयोजित करने, पर्यटन परियोजनाओं पर शिलापट लगाने और समाज कल्याण विभाग को पेंशन संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा आबकारी, नगर निकाय, पंचायतीराज, आवास और वन विभाग सहित कई अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई#

#जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिले में संचालित विकास योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की तथा समिति के निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। बैठक में विधायक प्रभाष कुमार वर्मा (साण्डी), विधायक अलका सिंह अर्कवंशी (सण्डीला), पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे#

No comments