#सीतापुर:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया सीतापुर को दूसरा बड़ा तोहफ़ा, लखनऊ–सीतापुर 6-लेन हाईवे को मिली स्वीकृति, क्षेत्र में खुशी की लहर#
#सीतापुर:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया सीतापुर को दूसरा बड़ा तोहफ़ा, लखनऊ–सीतापुर 6-लेन हाईवे को मिली स्वीकृति, क्षेत्र में खुशी की लहर#
#लखनऊ: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा से सीतापुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) को 6-लेन हाईवे के रूप में विकसित किए जाने की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस परियोजना से लखनऊ, सीतापुर और आसपास के जनपदों के लाखों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी तथा जाम की समस्या से राहत मिलेगी।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति पर माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देश के गौरव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया#
#उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग को 6-लेन किए जाने की मांग उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उठाई थी। अब परियोजना को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी, व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।यह परियोजना सीतापुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास का नया अध्याय साबित होगी तथा आम जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा#

No comments