#नोएडा:- यमुना प्राधिकरण की 91वीं बोर्ड बैठक आज, वित्त संबंधी अधिकारों तथा फिल्म सिटी पर हो सकता है अहम् फैसला#
#नोएडा:- यमुना प्राधिकरण की 91वीं बोर्ड बैठक आज, वित्त संबंधी अधिकारों तथा फिल्म सिटी पर हो सकता है अहम् फैसला#
#नोएडा: ठीक सवा महीने बाद एक बार फिर बोर्ड बैठक करने जा रहे यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा आज अपने कुछ वित्तीय अधिकारों को लेकर अहम् प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर 32 में प्रादेशिक कॉपरेटिव डेयरी फेडरेशन को आवंटित 50 हजार वर्गमीटर के भूखंड तथा सेक्टर 28 में यूपीपीटीसीएल को 400 केवीए बिजली उप केन्द्र के लिए आवंटित 49000 वर्गमीटर भूखंड में से आधे भूखंड को 35 साल के लिए एक एजेंसी को देने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने जैसे प्रस्तावों पर भी निर्णय लेने की संभावना है#
#गत 8 जून के बाद यमुना प्राधिकरण की आज हो रही 91वीं बोर्ड बैठक में सेक्टर 21 में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के भविष्य को लेकर भी चर्चा होगी। यह फिल्म सिटी एक अनुबंध के तहत यीडा की भूमि पर बोनी कपूर और भूटानी बिल्डर के संयुक्त उपक्रम बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी कंपनी द्वारा बनाई जानी है परंतु अनुबंध के दो वर्ष बीतने पर भी कंपनी द्वारा यहां कोई काम शुरू नहीं किया गया है। हालांकि यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उच्च प्राथमिकता में शामिल बताई जाती है#

No comments