#आगरा:- Blinkit D-Mart और Instamart पर FSDA की बड़ी कार्रवाई, 10 खाद्य नमूने जांच को भेजे#
#आगरा:- Blinkit D-Mart और Instamart पर FSDA की बड़ी कार्रवाई, 10 खाद्य नमूने जांच को भेजे#
#आगरा: में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने मंगलवार को बड़ा छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों और डार्क स्टोर्स से अचार, जैम, सॉस तथा मेयोनीज सहित कई खाद्य उत्पादों की जांच की गई#
#FSDA अधिकारियों ने जांच के दौरान कुल 10 खाद्य नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेज दिए। अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी उत्पाद में मानकों के विपरीत गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी#
#टीम ने संबंधित संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी भी दी। यह अभियान थाना हरिपर्वत, शाहगंज और ताजगंज क्षेत्र में चलाया गया, जिससे कारोबारियों में हड़कंप मच गया#

No comments