#हरदोई:- जल जीवन मिशन की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम अनुनय झा, लापरवाही पर जेई को नोटिस के निर्देश#
#हरदोई:- जल जीवन मिशन की समीक्षा में सख्त दिखे डीएम अनुनय झा, लापरवाही पर जेई को नोटिस के निर्देश#
#हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्ण हो चुकी एवं निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया#
#समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए प्रत्येक गांव में नियमित एवं निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं अन्य स्थानों पर खुदाई के बाद पुनर्स्थापन का कार्य तत्काल कराया जाए तथा इसमें गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए#
#संबंधित अधिकारियों को पुनर्स्थापन कार्य का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो#
#उन्होंने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विकास खंडों के जूनियर इंजीनियर (जेई) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे#

No comments