#हरदोई:- कृष्ण कन्हैया बाबूजी वास्तव में ब्रह्म निष्ठ संत थे बाबूजी के प्रकाश पुंज शिवत्व रूपी विचार आज भी प्रासंगिक, जीवन में उतारने का संकल्प ले- आचार्य शशिकांत#
#हरदोई:- कृष्ण कन्हैया बाबूजी वास्तव में ब्रह्म निष्ठ संत थे बाबूजी के प्रकाश पुंज शिवत्व रूपी विचार आज भी प्रासंगिक, जीवन में उतारने का संकल्प ले- आचार्य शशिकांत#
#हरदोई: 3 जुलाई 2026 शिव सत्संग मंडल भारतवर्ष के संस्थापक ब्रह्मलीन संत कृष्ण कन्हैया गुप्त बाबूजी जी की पावन 87 जयंती के पुनीत अवसर पर शिव विश्व कल्याण संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव के अवसर स्थिति मोहल्ला आलू थोक दक्षिणी पर आयोजित जयंती समारोह में दीप प्रज्वलित कर सामूहिक शिव प्रार्थना के उपरांत सत्संग सभा में बाबू जी के अध्यात्मिक विचारों की प्रासंगिता को मानव जीवन में उतारने के साथ साथ वेदांत मार्गको पल्लवित एवं संरक्षित रखने का आवाहन समग्र धर्मानुरागी समाज से सामूहिक कियागया#
#जनपद शाहजहांपुर से पधारे संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर आचार्य शशिकांत भट्ट जी बताया बाबू जी वास्तव में एक ब्रहनिष्ट संत थे, जिनको वर्तमान, भविष्य, भूत काल परस्थितियों का आत्मिक बोध ज्ञान था, यहाँ तक ही नहीं वह जब भी चाहते थे, ध्यान में रहकर किसी भी मुक्त पुरुष, संतो,महापुरुषों बाते कर लेते थे ऐसे आत्म महापुरुष थे बाबू जी इसी लिए उनके आध्यात्मिक विचार आज भी एक साधक के लिए प्रासंगिक हैं मुक्त पुरुष बाबू की आत्मिक ऊर्जा सभी के लिए सहायक है#
#संस्थान के प्रदेश प्रचारक महात्मा उदय प्रताप सिंह ने बताया बाबू जी ने जो निरंतर शिव नाम जप, प्रकाश स्वरूप से ध्यान करने की सरल सटीक बतलाई वह वास्तव में अनूठी है जिसे आज भी लाखों शिव सेवक,अनुयाई गण चलकर अध्यात्म पथ पर चलकर आत्म साक्षात्कार करे कि ओर अग्रसर है प्रचारक ने कहा बाबू जी का यह सद मार्ग का ऋण कभी उतार नहीं सकते इसलिए शिव नाम जप निरंतर करे स्वास में उतरे , प्रकाश स्वरूप से ध्यान करने से ही आत्म साक्षात्कार कर सकेंगे#
#संस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सुरनाथ अवस्थी खुन खुन ने कहा बाबू जी का सारा जीवन आध्यात्मिक प्रयोगशाला था इसलिए उनके बताए हुए सद मार्ग से ही आत्म चिंतन की ओर अग्रसर हो सकेंगे#
#संस्थान नारी शक्ति जिला अध्यक्ष धर्मनेत्री श्रीमती अर्चना सिंह, धर्म नेत्री सुषमा सिंह, चंद्रा वती सिंह ने भक्ति भावपूर्ण से ओतप्रोत भंजन सुनकर वातावरण को भक्ति मय बना दिया#
#संस्थान के संस्थापक शिव शरण गुप्त ने सभी आये हुए अनुयायियों शिव भक्त जनों का आभार व्यक्त किया#
#कार्यक्रम समापन की सार्वजनिक घोषणा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त जय शिव ने की#
#जयंती समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ सत्संगी श्याम मोहन गुप्ता, संस्थान के प्रदेश सचिव राजीव गुप्ता,रामऔतार शर्मा, सत्येंद्र सिंह तोमर, दिनेश चंद्र अवस्थी, शुभम गुप्ता एडवोकेट, गोपाल, उजली, सरोज,सुनील गुप्ता, रामबहोरन मिश्रा, मुकुंद मिश्रा, गुप्ता,रामप्रकाश, शैलेन्द्र#
#धर्मनेत्री श्रीमती ज्योतिमा गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, स्वीटी गुप्ता, सर्वेश कुमारी गुप्ता, आरती गुप्ता, गायत्री गुप्ता, साधना गुप्ता, नियति एवं एकता गुप्ता, तान्या, पूनम गुप्ता सहित दर्जनों शिव सेवकों ने जयंती समारोह में भाग लेकर बाबू जी के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धा सुमन अर्पित सत्संग में अमृत रूपी वेद वाणी का सोपान कर जीवन को धन्य बनाने का सौभाग्य प्राप्त किया#


No comments