Breaking News

#हरदोई:- स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अधिवक्ता परिषद ने ली राष्ट्र निर्माण की शपथ, 'उठो, जागो' के संकल्प के साथ दी श्रद्धांजलि#

#हरदोई:- स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अधिवक्ता परिषद ने ली राष्ट्र निर्माण की शपथ, 'उठो, जागो' के संकल्प के साथ दी श्रद्धांजलि#

#हरदोई: अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के तत्वावधान में आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के निकट एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। परिषद के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने युग पुरुष, महान संत और अध्यात्म शिरोमणि स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि (निर्वाण दिवस) पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की#

#राष्ट्र निर्माण और वेदांत के मार्ग पर चलने का संकल्प#

#कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र को परम वैभव और उन्नति के शिखर पर ले जाने का सामूहिक संकल्प लिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि वे स्वामी जी के वेदांत मार्ग को न केवल पल्लवित करेंगे, बल्कि उसे संरक्षित रखने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं#

#परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त 'जय शिव' ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद को युग दृष्टा और महान संत बताया। उन्होंने कहा, "स्वामी जी ने 1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी ओजस्वी वाणी से संपूर्ण विश्व को भारतीय दर्शन, संस्कृति और वेदों के अमृत रूपी ज्ञान से परिचित कराया था। ​अधिवक्ता शिव सेवक गुप्त ने आगे कहा कि स्वामी जी का 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए' का मंत्र आज भी युवाओं और समाज के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। उनके द्वारा दिखाए गए शिवत्व और राष्ट्रवाद के मार्ग को कोई भी राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। जिला संगठन मंत्री अधिवक्ता शुभम गुप्ता ने स्वामी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक सच्चे राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने भारत लौटने के बाद अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के नाम पर मठों की स्थापना की और वेदों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से समाज में नई चेतना फूँकने का कार्य किया#

#प्रमुख रूप से संयुक्त अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन डॉ. सुरनाथ अवस्थी 'खुन खुन', युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अधिवक्ता हरिओम पांडे, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा, सुधीर यादव, शुभम गुप्ता, जिला मंत्री अमर सिंह, अमलेंद्र त्रिपाठी, राजीव सिंह लोध, विकास शर्मा (हाई कोर्ट), हंसराज करण, ललित सिंह, सुनील पाल, संदीप, राहुल मिश्रा, रविशंकर पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, वैभव सक्सेना, अवनीश सिंह कुशवाहा, अंकित गुप्ता, प्रदीप सिंह, अजय, शाहनवाज, प्रशांत तिवारी और अनुराग मिश्रा सहित सैकड़ों अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में स्वामी जी के पदचिह्नों पर चलने और राष्ट्र हित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का दोहरा संकल्प लिया#

No comments