Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- में बदली कानून-व्यवस्था, इख्तियार हुसैन के नेतृत्व में बढ़ा जनता का भरोसा#

 

#हरदोई:- टड़ियावां- में बदली कानून-व्यवस्था, इख्तियार हुसैन के नेतृत्व में बढ़ा जनता का भरोसा#

#हरदोई: टड़ियावां- क्षेत्र में इन दिनों कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के कार्यभार संभालने के बाद से आम जनता को न्याय मिलने की प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां पहले शिकायतों के निस्तारण में देरी होती थी, वहीं अब पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों का समयबद्ध समाधान कर रही है। थाना परिसर में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना है और अपराधों पर अंकुश लगा है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन सकारात्मक बदलावों के चलते क्षेत्र की जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ा है और लोग अब बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं लेकर थाने पहुंच रहे हैं#

No comments