Breaking News

#सिद्धार्थनगर:- आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अनियमितता का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग#


#सिद्धार्थनगर:- आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अनियमितता का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग#

#सिद्धार्थनगर: विकास खंड मिठवल की ग्राम पंचायत धवर (पोस्ट बानकुईया) में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है। अभ्यर्थी अर्चना कुमारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता, तकनीकी त्रुटि और शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण न होने का आरोप लगाया है#

#शिकायती पत्र में अर्चना कुमारी का कहना है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के संबंध में समय-समय पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी को शिकायतें दी थीं, लेकिन उनकी निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई#

#पत्र के अनुसार, अभ्यर्थी ने स्नातक में पूर्णांक 10 तथा प्राप्तांक 7.76 CGPA अंकित किए थे। उनका आरोप है कि पोर्टल द्वारा इसे स्वतः 77.60 प्रतिशत प्रदर्शित किया गया, जबकि इसी आधार पर उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। उनका कहना है कि पोर्टल की तकनीकी गणना की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की नहीं हो सकती और इसका स्क्रीनशॉट व वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं#

#शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उपलब्ध कराए गए स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्यों पर भी विभाग ने कोई विचार नहीं किया। उनका यह भी कहना है कि बिना तकनीकी परीक्षण और स्वतंत्र जांच के शिकायत का निस्तारण कर दिया गया, जिससे उनकी अभ्यर्थिता समाप्त हो गई और कथित रूप से कम मेरिट वाले अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई#

#अर्चना कुमारी ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराते हुए दोनों अभ्यर्थियों की मेरिट का सत्यापन कराने तथा न्याय दिलाने की मांग की है#

No comments