Breaking News

#लखनऊ:- में AI से होगी हवा की निगरानी, शहर में लगेंगे 149 स्मार्ट AQI सेंसर#


#लखनऊ:- में AI से होगी हवा की निगरानी, शहर में लगेंगे 149 स्मार्ट AQI सेंसर#

#लखनऊ: राजधानी में वायु प्रदूषण की सटीक निगरानी के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का सहारा लिया जाएगा। शहरभर में 149 AI आधारित AQI सेंसर लगाए जाएंगे, जो हवा की गुणवत्ता पर रियल टाइम निगरानी रखेंगे#

#नई प्रणाली के जरिए 24 से 72 घंटे पहले तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) का पूर्वानुमान भी उपलब्ध होगा। सेंसर नेटवर्क की मदद से शहर के प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान की जाएगी, जिससे समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे#

#इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए नगर निगम, IIT कानपुर और ARF के बीच जल्द ही एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। AI आधारित यह सिस्टम राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण और बेहतर पर्यावरण प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है#

No comments