Breaking News

#हरदोई:- बारिश ने खोली मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की पोल, मुख्य गेट और ओपीडी के सामने जलभराव#


 #हरदोई:- बारिश ने खोली मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की पोल, मुख्य गेट और ओपीडी के सामने जलभराव#

#हरदोई: जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में हल्की बारिश के बाद ही मुख्य गेट और ओपीडी के सामने जलभराव की स्थिति बन गई है। अस्पताल परिसर में भरे पानी के कारण मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है#

#तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर पानी भर जाने से एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है#

#स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है। लोगों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े#

No comments