#प्रतापगढ़:- ट्रेन में यात्री से घूस लेना पड़ा भारी, मुख्य टिकट निरीक्षक सस्पेंड#
#प्रतापगढ़:- ट्रेन में यात्री से घूस लेना पड़ा भारी, मुख्य टिकट निरीक्षक सस्पेंड#
#प्रतापगढ़: में पद्मावत एक्सप्रेस में ड्यूटी के दौरान कथित रूप से एक यात्री से पैसे लेने के आरोप में मुख्य टिकट निरीक्षक (CTI) संजय मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, संजय मिश्र ड्यूटी पर दिल्ली जा रहे थे। आरोप है कि एसी कोच में बिना टिकट (WT) यात्रा कर रहे एक यात्री से उन्होंने पैसे लिए। इसी दौरान दूसरे यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया#
#वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। सीनियर डीसीएम ने तत्काल प्रभाव से CTI संजय मिश्र को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।बताया जा रहा है कि संजय मिश्र की तैनाती मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर थी। रेलवे अब वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है#

No comments