Breaking News

#उन्नाव:- में युवक की हत्या से सनसनी, राशन लेने निकला था घर से, खेत में मिला शव#


#उन्नाव:- में युवक की हत्या से सनसनी, राशन लेने निकला था घर से, खेत में मिला शव#

#उन्नाव: जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के कुलहा स्थित भारत खेड़ा गांव में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उमेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमेश राशन लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा#

#परिजनों और ग्रामीणों की तलाश के दौरान उसका शव भारत खेड़ा के पास खेत में मिला। सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया#

#घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा#

No comments