Breaking News

#हरदोई:- 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का SCERT कार्यालय घेराव, 6,800 पदों पर नियुक्ति की मांग तेज#


#हरदोई:- 69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का SCERT कार्यालय घेराव, 6,800 पदों पर नियुक्ति की मांग तेज#

#लखनऊ: 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने निशातगंज स्थित SCERT कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और 6,800 पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सरकार से प्रभावी पैरवी की मांग की#

#प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि राजभर पहले उनके समर्थन में खुलकर बोलते थे, लेकिन अब सरकार में आने के बाद उनके मुद्दे पर पूरी तरह खामोश हैं। अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि राजभर ने उन्हें लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी#

#अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले पांच वर्षों से न्याय की उम्मीद में लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने सरकार से मांग की कि सुप्रीम कोर्ट में 6,800 पदों पर नियुक्ति के पक्ष में प्रभावी पैरवी की जाए। गौरतलब है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले की अगली सुनवाई 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित है, जिस पर हजारों अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हुई हैं#

No comments