Breaking News

#औरैया:- गरीब बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही 'डीएम सर की पाठशाला#


#औरैया:- गरीब बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही 'डीएम सर की पाठशाला#

#औरैया: जनपद में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के तहत जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार द्वारा संचालित 'डीएम सर की पाठशाला' गरीब और वंचित बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रही है#

#कलेक्ट्रेट परिसर के सामने संचालित इस पाठशाला में जिलाधिकारी ने बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें वितरित कीं। साथ ही, जिन बच्चों का विद्यालय में प्रवेश आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में नहीं हो पा रहा था, उनके जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर अभिभावकों को सौंपे, जिससे उनका स्कूल में दाखिला सुनिश्चित हो सके#

#विशेष बात यह है कि जिलाधिकारी स्वयं प्रतिदिन सुबह आवास के निकट रहने वाले जोगी, सपेरे और बंजारा समुदाय के करीब 50 बच्चों को पढ़ाते हैं। बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, आई-कार्ड और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है#

#डीएम सर की पाठशाला' न केवल शिक्षा का केंद्र बन रही है, बल्कि समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के सपनों को साकार करने का माध्यम भी बन रही है। स्थानीय लोग जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय प्रयास मान रहे हैं#

No comments