Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- ट्रैक्टर निकालते समय ईंट टूटने पर विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट; 4 नामजद, युवक घायल#


#हरदोई:- टड़ियावां- ट्रैक्टर निकालते समय ईंट टूटने पर विवाद, लाठी-डंडों से मारपीट; 4 नामजद, युवक घायल#

#हरदोई: टड़ियावां- मामूली बात को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। थाना टड़ियावां क्षेत्र में ट्रैक्टर निकालते समय ईंट टूटने को लेकर चार लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अजीम पुत्र मासूक अली उर्फ मक्कू, निवासी मोहल्ला सागर तालाब, कस्बा गोपामऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपना ट्रैक्टर निकाल रहा था। इसी दौरान गलती से एक ईंट टूट गई, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया।आरोप है कि रईस पुत्र वहीद, सलमान पुत्र रईस (निवासी मोहल्ला खारीकुआं, गोपालपुर) तथा सहनूर पुत्र याकूब और सलमा पत्नी याकूब (निवासी मोहल्ला सागर तालाब, गोपामऊ) ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में अजीम के सिर में चोट आई, जिसके बाद उसका इलाज कराया गया। पीड़ित ने 6 जुलाई को थाना टड़ियावां में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन के निर्देश पर उपनिरीक्षक रितेश चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है#

No comments