#हरदोई:- नगर पालिका बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले, महत्वपूर्ण कार्यों को मिली मंजूरी#
#हरदोई:- नगर पालिका बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले, महत्वपूर्ण कार्यों को मिली मंजूरी#
#हरदोई: नगर पालिका परिषद हरदोई में अध्यक्ष सुख सागर मिश्र 'मधुर' की अध्यक्षता में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनहित और शहर के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई#
#बैठक में आमजन की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए शहर में शव वाहन और डीप फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय, वंदन और उपवन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को भी स्वीकृति प्रदान की गई#
#शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत MRF (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर के निर्माण को मंजूरी दी गई। वहीं वर्ष 2026-27 के विकास कार्यों और उनसे संबंधित निविदाओं पर भी बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी। बैठक में कहा गया कि राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के मार्गदर्शन और सहयोग से शहर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा#

No comments