#लखनऊ:- में भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया#
#लखनऊ:- में भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया#
#लखनऊ: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को राजधानी लखनऊ में भीम आर्मी से जुड़े छात्रों और पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा#
#प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही#

No comments